Breaking

Post Top Ad

Friday, December 4, 2020

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 05 दिसंबर शनिवार एवं 13 दिसंबर रविवार विशेष अभियान की तिथि

बस्ती।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशन में अर्हता तिथि 01.01.2021 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है। उक्त जानकारी डिप्टी कलेक्टर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह ने दी है।  

       उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावे एवं आपत्तियां 15 दिसंबर तक प्राप्त की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 05 दिसंबर शनिवार एवं 13 दिसंबर रविवार विशेष अभियान की तिथि होगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 05 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। 14 जनवरी पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad