Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 10, 2020

किसानों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा,पुलिस ने रोका

किसानों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा,पुलिस ने रोका


कप्तानगंज,बस्ती।कप्तानगंज में अलग अलग जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली।

बताते चलें कि बुधवार को कप्तानगंज चौराहे से टिनिच रोड पर यात्रा निकालकर सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व मंत्री के बेटे कवींद्र चौधरी "अतुल"को पुलिस ने रेहरवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।


वही सपा के विधानसभा प्रभारी समीर चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल से रैली निकालकर एकटेकवा चौराहे से वापस कप्तानगंज आ रहे थे कि पुलिस ने रैली रोककर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। साइकिल यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव,विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड कप्तानगंज तूफानी यादव,राकेश चौधरी,रामपूरन यादव,हरकेश यादव, सुभाष चौधरी, शेखर चौधरी,आनंद चौधरी सहित अन्य लोग शामिल रहे। हालांकि पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करते हुए कुछ देर बाद निजी मुचलके पर सबको छोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad