मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि वालों का रुका काम बनेगा,कन्या राशि के जातकों का मन रहेगा परेशान,जाने और राशियों के हाल पंडित देवस्य मिश्र के साथ
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 14 - Jan - 2021
☀ उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि प्रतिपदा 09:03:16
🔅 नक्षत्र श्रवण 29:04:47
🔅 करण :
बव 09:03:16
बालव 20:30:32
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वज्र 22:04:00
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:15:13
🔅 चन्द्रोदय 08:15:00
🔅 चन्द्र राशि मकर
🔅 सूर्यास्त 17:45:10
🔅 चन्द्रास्त 18:56:00
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी
🔅 कलि सम्वत 5122
🔅 दिन काल 10:29:57
🔅 विक्रम सम्वत 2077
🔅 मास अमांत पौष
🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:09:12 - 12:51:12
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
10:45:12 - 11:27:12
14:57:11 - 15:39:11
🔅 कंटक 14:57:11 - 15:39:11
🔅 यमघण्ट 07:57:13 - 08:39:13
🔅 राहु काल 13:48:57 - 15:07:41
🔅 कुलिक 10:45:12 - 11:27:12
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 16:21:11 - 17:03:11
🔅 यमगण्ड 07:15:13 - 08:33:58
🔅 गुलिक काल 09:52:43 - 11:11:27
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
राशिफल 14 जनवरी: मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि वालों का रुका काम बनेगा, कन्या राशि के जातकों का मन रहेगा परेशान, पढ़ें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में, राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और शुक्र धनु राशि में हैं। चंद्रमा, शनि, गुरु और बुध मकर राशि में विराजमान हैं।
राशिफल-
मेष-आपके दशम भाव में कई योग बन रहे हैं। यदि युग्म में देखेंगे चंद्रमा के साथ संयोग करके तो चंद्रमा और बुध एक साथ हैं। चंद्रमा और शनि विषयोग का निर्माण कर रहे हैं। चंद्रमा, गुरु गजकेशरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं लेकिन चूंकि सब एक साथ हैं इसलिए चंद्रमा और शनि का विषयोग सब पर भारी पड़ेगा। व्यवसायिक क्षति हो सकती है ध्यान रखें। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
वृषभ-मान सम्मान पर ध्यान देकर आगे बढ़ें। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। शनिदेव की अराधना करें।
कर्क-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए रोजगार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। फिर भी थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। पीली वस्तु पास रखें। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या-मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों, कवियों के लिए असमंजस की स्थिति हो सकती है। प्रेम में झगड़े संभव हैं। भावुकता में आकर निर्णय लेंगे तो नुकसान में रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब मध्यम है। थोड़ा बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर बिल्कुल विचार न करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा लेकिन सीने में विकार या रक्तचाप की परेशानी हो सकती है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक स्थिति ठीक होगी। स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु-जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से थोड़ा खराब समाचार मिलने की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी करीब-करीब ठीक चलेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-बहुत तरह की तरंगें-उमंगे मन में चलती रहेंगी। खट्टा-मीठा संकेत मिलता रहेगा। अपने पर काबू करके इस समय को कूल होकर व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-कई तरह के खर्चे हो सकते हैं। साझेदारी में समस्या हो सकती है। बाहरी कई तरह के लाग डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे। शांत होकर चलें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-आर्थिक मामले सुदृढ़ होंगे। मिला-जुला समाचार मिलेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नीली वस्तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064/8948895542
No comments:
Post a Comment