Breaking

Post Top Ad

Sunday, January 10, 2021

शिक्षक हितों की लड़ाई जीवन की अंतिम सांस तक लडूंगा:चेत नारायण सिंह


शिक्षक हितों की लड़ाई जीवन की अंतिम सांस तक  नारायण सिंह

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह का बस्ती में भव्य स्वागत


बस्ती।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायन सिंह का बस्ती के मूडघाट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष मॉर्कण्डेय सिंह व मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में बस्ती, संतकबीरनगर व  सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उत्साहित पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

      स्वागत कार्यक्रम से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों की लड़ाई जीवन की अंतिम सांस तक लडूंगा। पुरानी पेंशन योजना, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाना व तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कराने की निर्णायक लड़ाई पुनः शुरू की जाएगी। हम प्रदेश के नौजवान शिक्षक अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आए।

           उन्होंने कहा कि हम सरकार के षड्यंत्र से डरेंगे नहीं, बल्कि उसका डटकर मुकाबला करेंगे। हम संगठन को पहले से भी ज्यादा मजबूत करेंगे। तहसील व ब्लाक स्तर पर इकाइयों का गठन किया जाएगा। संगठन के आईटी सेल को भी मजबूत किया जाएगा।

          इसके पूर्व किसान इंटर कॉलेज भानपुर, संतकबीर शंकर दास इंटर कॉलेज मोहम्मद नगर  मेंही लाल इंटर कॉलेज असनहरा व आनन्द इंटर कालेज बेलहरा के शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

                इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, अजीत कुमार पाल,रमाकांत उपाध्याय, वीरेंद्र बहादुर सिंह,जय प्रकाश मिश्रा,अजय प्रताप सिंह,दिग्विजय सिंह,राजेन्द्र पांडेय,शेष राम चौधरी, अनिल राय,भीम दयाल, कमलेश चौधरी,गुरु प्रसाद, जय प्रकाश मिश्र, मोहिबुल्लाह खान,गिरजानंद यादव,विजय यादव,जय प्रकाश गौतम,गुलाबचंद मौर्या,अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad